फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to SDM for construction of road for Dalit Basti

दलित बस्ती की सड़क बनवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM for construction of road for Dalit Basti
घोरावल। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में मंगलवार को बकौली ग्राम पंचायत की दलित बस्ती के दर्जन भर ग्रामीणों ने घोरावल तहसील पहुंचकर सड़क निर्माण कराने के लिए शिकायती पत्र दिया और उनसे सड़क निर्माण करने की मांग की। मंगलवार को दोपहर बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ और निवर्तमान जिला सचिव मोहनलाल बियार के साथ बकौली गांव के दलित बस्ती के दर्जनों महिला व पुरुष घोरावल तहसील परिसर में पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम जैनेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बकौली ग्राम पंचायत के डोहरिया टोला से दलित बस्ती तक जाने वाली सड़क बहुत खराब है। इससे उन लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन लोगों के द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा सड़क निर्माण में हीला हवाली की जाती है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि वे खुद चलकर या किसी सक्षम अधिकारी से उक्त खराब सड़क का सम्यक मुआयना कराकर ग्राम प्रधान व बीडीओ को सड़क निर्माण के लिए निर्देशित करें, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed