फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to BSA

महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to BSA
ाबर्ट्सगंज में बीएसए हरिशंकर को ज्ञापन सौपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान के नेतृत्व में शनिवार को महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बेसिक शिक्षा में सेवारत समस्त महिला शिक्षक व कर्मचारियों को माह में तीन दिन का पीरियड लीव दिए जाने की मांग की गई। बीएसए ने उनकी मांग को सुनने के पश्चात शासन में पत्राचार करने की बात कहीं। अध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में समस्त सेवारत महिला शिक्षक कर्मियों को माह में तीन दिन का पीरियड लीव, विशेष अवकाश के रूप में देना आवश्यक है। डॉक्टर का परामर्श भी है महिलाओं को इन दिनों भाग दौड़ से बचना चाहिए अन्यथा यूट्रस से होने वाली गंभीर समस्या के चलते उनका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कहा कि बिहार में राज्य की समस्त सेवारत महिला शिक्षक व कर्मियों को विशेष अवकाश के रूप में पीरियड लीव प्रदान किया जाता है, जो सराहनीय है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सेवारत महिला शिक्षक व कर्मियों को विशेष अवकाश के रूप में पीरियड लिव के रूप में दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कोमल शाहू, अंजू जायसवाल, वर्षा वर्मा, साधना सारंग, सोनाली मजूमदार, गायत्री त्रिपाठी, कुंजलता त्रिपाठी, प्रीति यादव, प्रज्ञा तिवारी, परवीन बेगम, नीति शुक्ला, ज्योत्स्ना तिवारी, संवेदिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed