फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Members said, there is no water in some places and there are no pipes laid in others.

Sonebhadra News: सदस्य बोले, कहीं पानी नहीं तो कहीं पाइप ही नहीं बिछी

Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Members said, there is no water in some places and there are no pipes laid in others.
बभनी ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि।संवाद
बभनी। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें नए वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति भी बताई गई। इस दौरान हर घर नल योजना के लिए सदस्यों ने नाराजगी जताई। नमामि गंगे के अवर अभियंता ने जैसे ही हर घर नल योजना की उपलब्धियां गिनानी शुरू की तो सदस्य सवाल उठाने लगे। कई जगह पानी न जाने तो कहीं अब तक पाइप ही न बिछने की बात की। सवालों की झड़ी देख उन्हें बीच में ही बैठना पड़ गया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत कोटे से गांवों में कराए गए कार्यों को पढ़कर सुनाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांवों में नए कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लिए गए। खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील की कि गांव के हर वार्ड का सर्वे कर लें और जहां जिस कार्य की आवश्यकता हो उसका प्रस्ताव दें, ताकि उसे स्वीकृत कराकर काम कराया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजन सिंह ने आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बभनी ब्लाॅक में 63000 लोगों का नाम आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सूची जारी हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। बीईओ राकेश कुमार पांडेय ने शिक्षा विभाग तो बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र भारती ने आंगनबाड़ी केंद्रों से चल रही योजनाओं के बारे में बताया। एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों सिंचाई कूप, खेत समतलीकरण, श्मशान घाट, शौचालय, आवास आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, अवर अभियंता अवधेश कुमार सिंह, जगदीश सिंह, जेपी जायसवाल, मिथिलेश पांडेय, वृंदावन जायसवाल, सतीश जायसवाल, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed