{"_id":"84753ec95b2ee020ca6e83a190b377a1","slug":"meet-in-the-middle-of-the-farm-s-body-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ का शव खेत में मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ का शव खेत में मिलने से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब मोहाल मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में रस्सी का निशान मिलने से गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव पहुंचे और सीओ नगर को मामले की जांच का आदेश दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
सेराज पुत्र चांद (45) मूलरूप से फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। वह अपनी बीवी नाजो और तीन बच्चियों के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरबमोहाल मुहल्ले में बचाऊ केशरी के मकान में चार वर्ष से किराए पर रहता था।
सेराज हिंदुआरी स्थित एक होटल में काम करता था। शुक्रवार की अलसुबह बचाऊ केशरी के मकान से करीब सौ मीटर दूर खेत में सेराज की लाश मिली। उसके गले में रस्सी का निशान था।
विज्ञापन
इससे गला दबा कर हत्या किए जाने की आशंका जा रही है। कोतवाल कपिल देव यादव और चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने शव कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
सुबह करीब दस बजे पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने सीओ को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
सीओ सच्चिदांनद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि सेराज ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है।