{"_id":"634d9fea4458ab5c23438342","slug":"medicines-burnt-in-chc-premises-sonbhadra-news-vns679555496","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी परिसर में जला दी गई मरीजों में वितरण को आई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी परिसर में जला दी गई मरीजों में वितरण को आई दवाएं
सोनभद्र। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार की कोशिशों पर जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों में वितरण के र्लिए आईं दवाएं जलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह वीडियो सीएचसी वैनी का बताया जा रहा है। बड़ी मात्रा में दवाएं जलाने से लोग सकते में है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। उधर, सीएचसी के डॉक्टर-कर्मचारी पूरे मामले में मौन साध गए हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराने के लिए हर माह शासन की ओर से दवाओं की बड़ी खेप उपलब्ध कराई जाती है। जिले के कई अस्पतालों पर मरीजों को यह दवा उपलब्ध कराने की बजाय बाहर की दुकानों से खरीदने के लिए विवश किया जाता है। इसके पीछे संबंधित दवा उपलब्ध न होने की दलील देते हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल, दुद्धी सीएचसी सहित कई ग्रामीण अस्पतालों के निरीक्षण में मरीजों को बाहर की दवा लिखने की बात सामने आई थी। तब जिम्मेदारों ने दवाओं की कमी का हवाला दिया था। वहीं दूसरी ओर सीएचसी परिसर में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं को जलाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। दावा है कि यह वैनी सीएचसी का है। इस सीएचसी के अंतर्गत नक्सल प्रभावित दूरदराज के गांव शामिल हैं, जहां अधिसंख्य आबादी गरीब है। उनमें वितरण के लिए आई दवाओं को जलाए जाने से लोग हैरत में हैं। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके वर्मा से संपर्क किया गया तो वह कुछ भी बोलने से कतराते रहे। वहीं सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर का कहना था कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।