{"_id":"67af7f6b04d25ed894093a47","slug":"maternal-death-allegations-of-negligence-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124371-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रसूता की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि प्रसूता को रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन नहीं ले गए।
चंद्रभाननगर कुंडाडीह निवासी प्रमोद कुमार की गर्भवती पत्नी हीरामती (34) को शुक्रवार की सुबह म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने सब कुछ नार्मल बताया था और दोपहर तक प्रसव होने की संभावना जताई थी। पति प्रमोद ने बताया कि घंटों कोई देखने नहीं आया। दोपहर बाद उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि अस्पताल में लापरवाही नहीं बरती गई है। प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए।
-- -
आभा आईडी को लेकर हुई बैठक
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी में शुक्रवार को आशा क्लस्टर बैठक आयोजन किया गया। इसमें बीसीपीएम प्रवीण कुमार भारती ने आयुष्मान कार्ड धारकों का आभा आईडी जनरेट करने के लिए आशाओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की आभा आईडी नहीं बन पाई है। ऐसे में उनका सहयोग कर आईडी बनवाएं। इस मौके पर इंदु राही समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।