फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's dead body found hanging in the house

Sonebhadra News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in the house
स्थानीय तापीय परियोजना काॅलोनी अंतर्गत सेक्टर आठ में रविवार को एक विवाहिता का आवास में लटकता शव पाया गया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओबरा थाना अंतर्गत 8 द्वितीय 155 निवासी अखिलेश की पत्नी नंदनी (24) का शव घर में छत में लगे एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजन आनन फानन नंदनी के शव को फंदे से उतारकर परियोजना अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने नंदनी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई दिवाकर सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम शेरपुर, नरायनपुर मिर्जापुर ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि पति अखिलेश, जेठ अमर सिंह, जेठानी ललिता, सास उर्मिला देवी शादी के एक वर्ष बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बहन नंदनी को प्रताड़ित करते थे। इसकी सूचना नंदनी ने परिजनों को मोबाइल फोन पर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed