{"_id":"66341721ce46671283041de4","slug":"married-woman-found-dead-with-four-month-old-daughter-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112599-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार माह की बेटी के साथ मृत मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार माह की बेटी के साथ मृत मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र की कोटा बस्ती में चार माह की मासूम संग विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। पति, सास-ससुर समेत अन्य ससुराली जनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
दुद्धी कस्बा निवासी इजराइल खलीफा ने अपनी पुत्री नरगिस (23) की शादी अप्रैल 2023 में शक्तिनगर के कोटा बस्ती में रहने अरमान खान से की थी। अरमान यहां परियोजना में संविदा पर काम करता है। नरगिस ने चार माह पूर्व पुत्री रानी काे जन्म दिया। इजराइल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे।
वह दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। किसी तरह उसने 15 हजार रुपये जुटाकर दिए थे। ईद पर बेटी मायके आई तो उसने सारी जानकारी दी। बताया था कि शेष पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। बृहस्पतिवार को बेटी की ससुराल के पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि नरगिस और उसकी बेटी रानी की मौत हो गई। खबर सुनकर शक्तिनगर पहुंचे तो शव को मोर्चरी में रखा जा चुका था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे नरगिस ने मां से बात की थी। इसके बाद रात करीब दो बजे भी फोन आया, लेकिन कट गया। इसके बाद सुबह मौत की खबर मिली। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए ही बेटी और नातिन की हत्या की है। उधर, ससुराल वालों का कहना है कि नरगिस अपनी बेटी के साथ कमरे में अचेत मिली थी। दोनों को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।