फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman dies after falling in a well

कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत

Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after falling in a well
चोपन। थाना क्षेत्र के कंछ गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता रीना की शनिवार को कुंए में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवीन तिवारी के मुताबिक रीना पत्नी रविंद्र कुमार शनिवार को दोपहर में कुंए के पास कपड़ा धुल रही थीं। इस बीच अचानक वह कुएं में गिर गईं। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से रीना को कुएं से बाहर निकाला गया। परिजन रीना को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed