फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   marriage of poor girl by nagar panchayat president

नगर पंचायत अध्यक्षा ने असहाय लड़की कराई शादी

Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
marriage of poor girl by nagar panchayat president
रेणुकूट में शादी कराकर आर्शीवाद देती नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह। - फोटो : SONBHADRA
रेणुकूट। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह ने वार्ड दस की रहने वाली शोभा सोनी की बेटी खुशी की शादी विश्वकर्मा नगर में रहने वाले संतोषी सोनी से कराया। लड़के और लड़की के घरवालों की रजामंदी से विश्वकर्मा मंदिर में शादी हुई।
विज्ञापन

रविवार को शोभा सोनी ने नपं अध्यक्षा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बेटी की शादी कराने के लिए मदद की गुहार लगाई। उसका कहना था बेटी की शादी और पति के इलाज को लेकर काफी परेशान हैं। अध्यक्षा ने रेणुकूट के विश्वकर्मा नगर के रहने वाले संतोष के पिता से बातचीत कर शोभा की बेटी खुशी की शादी तय कराया। बुधवार को शादी के दौरान अध्यक्षा के कार्य को देखकर लड़की की मां शोभा की आंखों में खुशी के आंसू तो थम ही नहीं रहे थे। शोभा ने कहा कि वह सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि तीन दिन के अंदर उसके जीवन का इतना बड़ा तनाव खत्म हो जाएगा। इस दौरान नगर के तमाम लोगों ने इस शादी में सहयोग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य से लोगों ने काफी खुशी जताई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, संतोष सिंह, गणेश तिवारी, टिंकू सिंह, पत्रकार नईम गाजीपुरी, अखिलेश मिश्रा, एलएस यादव, अंशु, नंदलाल यादव, लालता जायसवाल, मुरारी विश्वकर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, नौशाद, असलम, रिंकू जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, संतोष सिंह, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed