{"_id":"498c61f9dd551b448785096c5dd433fd","slug":"march-out-against-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हुई घटना को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आतंकवाद का शवयात्रा निकालकर बढ़ौली चौराहा पर पुतला फूंका। इसके पूर्व राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर पर बैठक की गई। इसमें जेएनयू विश्वविद्यालय को आतंकवाद की फैक्ट्री बताकर उसे बंद कराने की मांग की गई।
सभा में जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि जिस विश्वविद्यालय से देशद्रोही पैदा हो रहे हों, ऐसे विश्वविद्यालय को तत्काल बंद कर देना चाहिए। यह देशहित में होगा। पिछले दिनों जिस प्रकार अफजल गुरू की बरसी मनाकर छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया ने देश द्रोह का काम कर देश को अपमानित किया है, वह निंदनीय है।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने हिंदू धर्म पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया है। ऐसे विचारों को उत्पन्न करने वाले विश्वविद्यालय की इस देश को आवश्यकता नहीं है। जिला महामंत्री भानु तिवारी ने कहा कि संसद पर हमला करने वाला आतंकवादी अफजल गुरु का समर्थन करने वाले छात्रों को प्रवेश देने वाले विश्वविद्यालय को बंद कर देना चाहिए।
बैठक के बाद जिला हिंदू युवा वाहिनी प्रमुख सत्यम पांडेय की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और भ्रमण कर आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनुराग पांडेय, राहुल भारती, शिवा जायसवाल, आकाश करवार, सोनू केशरी, अखिलेश पांडेय, किशन मोदनवाल, कमलेश चौहान, अमित आदि मौजूद रहे।