फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   March against inflation adjusted

महंगाई के खिलाफ निकाला जुलूस

Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
March against inflation adjusted
राबर्ट्सगंज में केंद्र सरकार के विरोध में जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार और महंगाई के विरोध जुलूस निकाला और  नारेबाजी की। राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर सभा कर केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ टाकिज के पास से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस नगर के मेन चौक पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

 

यहां सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि था कि यदि उनके सरकार केंद्र में बनी तो सबसे पहले महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल, डीजल का दाम कम करने का काम भाजपा करेगी। सरकार विदेशों में जमा काला धन वापस ले आएगी। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा और प्रधानमंत्री सारे वादे भूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह माह के अंदर ही खाद्य पदार्थों दाल, चीनी, चावल सभी का दाम बढ़ा दिया। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आने वाला नक्सल का पैसा भी केंद्र सरकार ने रोक दिया है। केंद्र का एक काम भी धरातल पर नहीं दिख रहा है।


 

 

नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों का शोषण कर रही है। व्यापारी परेशान हैं और केंद्र सरकार अपने वादों को भूल चुकी है। नगर महासचिव वारिस अली और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि आने वाले चुनाव में किसान, व्यापारी केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे। जनता भाजपा को जवाब जरूर देगी। जब-जब भाजपा केंद्र की सत्ता में आती है, पूंजीपतियों को बढ़ाने का काम करती है। जुलूस में सुन्ना भाई, रूस्तम, अनील गुप्ता, मोतीलाल, अली, विनोद, मुन्ना यादव, मुमताज अली, दीपक, मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed