महंगाई के खिलाफ निकाला जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ टाकिज के पास से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस नगर के मेन चौक पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।
यहां सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि था कि यदि उनके सरकार केंद्र में बनी तो सबसे पहले महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल, डीजल का दाम कम करने का काम भाजपा करेगी। सरकार विदेशों में जमा काला धन वापस ले आएगी। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा और प्रधानमंत्री सारे वादे भूल गए।
छह माह के अंदर ही खाद्य पदार्थों दाल, चीनी, चावल सभी का दाम बढ़ा दिया। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आने वाला नक्सल का पैसा भी केंद्र सरकार ने रोक दिया है। केंद्र का एक काम भी धरातल पर नहीं दिख रहा है।
नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों का शोषण कर रही है। व्यापारी परेशान हैं और केंद्र सरकार अपने वादों को भूल चुकी है। नगर महासचिव वारिस अली और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि आने वाले चुनाव में किसान, व्यापारी केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे। जनता भाजपा को जवाब जरूर देगी। जब-जब भाजपा केंद्र की सत्ता में आती है, पूंजीपतियों को बढ़ाने का काम करती है। जुलूस में सुन्ना भाई, रूस्तम, अनील गुप्ता, मोतीलाल, अली, विनोद, मुन्ना यादव, मुमताज अली, दीपक, मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे।