फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   maoists may unfurl the tricolor on republic day

गणतंत्र दिवस पर नक्सली फहरा सकते है झंडा !

Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
maoists may unfurl the tricolor on republic day
सोनभद्र। पड़ोसी राज्यों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम करने वाले नक्सली गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में काला झंडा फहराने की फिराक में हैं। इसकी खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग शुरू कर दी गई। जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। सादे लिबाज में पुलिस की 120 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार की शाम छह बजे से चारों राज्यों की सीमाएं 36 घंटे के लिए सील कर दी गईं।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों का आतंक जारी है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार बीते 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत चेरपाल में नक्सलियों ने लेवी न देने पर ठेकेदारों के 14 वाहनों को फूंक दिया। आग लगाने से पहले नक्सलियों ने वाहनों के बैटरियों को निकाल लिया था। नक्सली बैटरियों का उपयोग माइंस विस्फोट में करते रहे हैं। 40-50 नक्सलियों ने वाहनों के चालकों समेत अन्य को बंधक भी बना लिया था। इसके पूर्व दो जनवरी को बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पर धावा बोल कर बाइक, आरा मशीन में आग लगा दिया था। झारखंड के पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा नक्सलियों ने कुछ अन्य घटनाओं को अंजाम देकर वहां की पुलिस की नाक में दम कर दिया है। हालांकि वर्तमान में स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कई नक्सली पकड़े भी जा चुके हैं। सीमावर्ती राज्यों में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नक्सली संगठनों द्वारा अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विरोध स्वरूप काला दिवस/झंडा फहराया जा सकता है और नक्सली हिंसक घटना को अंजाम भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed