फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many villages in grip of flood due to the boom of Belan river Sonbhadra

सोनभद्र: बेलन नदी के उफान से कई गांव बाढ़ की चपेट में, घरों पर रात गुजार लोग

Sun, 01 Aug 2021 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Aug 2021 02:04 PM IST
सार

घरों में पानी घुसने से कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए हैं। कई लोग अपने घरों की छत पर रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
Many villages in grip of flood due to the boom of Belan river Sonbhadra
गांव के बाहर पानी में कड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में चार दिन से हो रही झमाझम बारिश की वजह से बेलन सहित पहाड़ी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बेलन नदी में आई बाढ़ से कई गांव चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुसने से कच्चे मकानों का गिरना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र के बेलन नदी के तटवर्ती गांव पलिया, मोकरम, बेठिगांव, हिंदुआरी, पिपरी, अमौली सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ममुआ, बुड़हर और बिच्छी गांव में पानी घुसने से कई कच्चे मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। करकी ग्राम पंचायत के रजखड़ मौजा के लोग बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन


बेबस लाचार लोग अपने घरों की छतों पर रात काट रहे हैं। घरों में भी पानी घुस आया है। घरों में रखा सामन भीग गया है। इसी तरह बेलन नदी के किनारे बसे हुए गांव कसया, कम्हरिया, परसौना, बिरहुलिया, करकी, बसदेवा, बारी महेवा, घेवरी, असना, पतेरी, पगिया सहित घोरावल ब्लॉक के कई गांव बेलन नदी के बाढ़ के चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण संपर्क मार्गों पर चार से पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। इस नाते लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। वहीं खैराही गांव में बारिश की वजह से मिर्जा सहित अन्य लोगों का कच्चा मकान गिर गया। इसी तरह से दक्षिणांचल की पहाड़ी नदियां लौवा, कनहर सहित अन्य नदिया उफान पर है। तटवर्ती गांव के लोग प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed