{"_id":"62bf3d2e3ab0cf56ea476fee","slug":"many-officers-transferred-including-dpo-deputy-rmo-sonbhadra-news-vns661809021","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ, डिप्टी आरएमओ सहित कई अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ, डिप्टी आरएमओ सहित कई अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी महकमों में हुए एक साथ हुए भारी तबादले का असर जिले में भी पड़ा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीआईआईओएस, डिप्टी आरएमओ, पीटीओ सहित कई अफसरों के तबादले हो गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन विभाग में कई लिपिकों को भी इधर से उधर किया गया था। बड़ी संख्या में डॉक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी तब्दीली हुई है। माना जा रहा है कि अभी और तबादले संभव हैं। लंबे समय से एक ही जगह कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
मिर्जापुर क्षेत्र पिपरी के उप श्रमायुक्त रहे सरजू राम का लखनऊ स्थानांतरण के बाद कानपुर के उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट को पिपरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप गया था। उनकी जगह कानपुर मुख्यालय से पंकज सिंह राना को पिपरी का नया उप श्रमायुक्त बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह का मऊ स्थानांतरण हुआ है। वह करीब छह साल से यहां तैनात थे। उनके स्थान पर राजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डीपीओ कार्यालय के एक लिपिक एवं दो सुपरवाइजर का अन्यत्र स्थानांतरण हुआ है। एआरटीओ कार्यालय लोढ़ी में पीटीओ पद पर तैनात विकास अस्थाना का तबादला बुलंदशहर के लिए हुआ है। हालांकि इनके स्थान पर अभी नई पोस्टिंग नहीं हुई है। प्रवर्तन सिपाही मनोज सिंह का प्रतापगढ़ के लिए ट्रांसफर हुआ है। डीआईओएस रविशंकर का उन्नाव दबादला हुआ है। इनके स्थान पर मऊ के राजेंद्र प्रसाद यादव स्थान लेंगे। कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक दीपक रंजन चक्रवर्ती को राजकीय इंटर कॉलेज चपकी, अबुलैस अहदम सिद्दीकी का भदोही, बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार का राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी तबादला हुआ है। वहीं सीएचसी म्योरपुर अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन और डॉ. एसके चतुर्वेदी का चंदौली, नगवां सीएचसी के डॉ. प्रमोद सिंह का जौनपुर तबादला हुआ है। इसी तरह जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय बस्ती और सब रजिस्ट्रार नीरज पांडेय का प्रयागराज तबादला हुआ है। अमित कुमार चौधरी को जिला खाद्य विपणन अधिकारी बनाया गया है।