फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many hospitals and clinics running without NOC in the district

जिले में बगैर एनओसी चल रहे कई अस्पताल और क्लिनिक

Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Many hospitals and clinics running without NOC in the district
सोनभद्र। लखनऊ के एक होटल में आग लगने की आंच जिले तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने नोडल/एसीएमओ को बिना फायर, विद्युत एनओसी के चल रहे हॉस्पिटल और क्लिनिक को सील करने का निर्देश दिया है। जिले के कई अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं है। समय-समय पर उनकी जांच न होने से भी अनियमितता बनी हुई है। मंगलवार को एसीएमओ ने कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा मानकों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में जिले में करीब 117 निजी अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहा है, जबकि हकीकत में इनकी संख्या तीन सौ से अधिक है। इनमें से अधिकांश क्लीनिक बिना फायर, विद्युत एनओसी के चल रहे हैं। अब उन सभी अस्पतालों को सील किया जाएगा। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने एसीएमओ को अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा का मानक पूरा न करने वाले अस्पतालों और क्लिनिकों को सील करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में मंगलवार को नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. रामकुंवर ने न्यू प्रकाश पैथालाजी, सांईनाथ हास्पिटल, शिव सांई पाली हास्पिटल, यश हास्पिटल, साईनाथ पाली क्लिनिक, सद्भावना हास्पिटल, रामगढ़ हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ ने अस्पताल संचालकों को फायर विभाग की एनओसी लेकर ही संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आग से बचाव का समुचित प्रबंध जिन अस्पताल और क्लीनिक में नहीं होगा उसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed