फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manisha Kulshreshtha to receive the Thakur Prasad Singh Smriti Sahitya Samman.

Sonebhadra News: मनीषा कुलश्रेष्ठ को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान

Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Manisha Kulshreshtha to receive the Thakur Prasad Singh Smriti Sahitya Samman.
मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट रॉबर्ट्सगंज ने वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को देने की घोषणा की है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।ट्रस्ट की चयन समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया। सम्मान समारोह 18 नवंबर को विंध्य कन्या पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इसकी जानकारी बुधवार को विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में एक प्रेस वार्ता में दी गई। ट्रस्ट के सचिव अजय कुमार सिंह और कॉलेज की प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की। समारोह में प्रदेश के कई जाने-माने साहित्यकार और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। निर्णायक मंडल में हेमंत शर्मा, उमेश प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रविनंदन सिंह और अजय कुमार सिंह शामिल थे। समिति ने मनीषा कुलश्रेष्ठ के साहित्यिक अवदान को उल्लेखनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed