फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man shot dead in sonbhadra gun shot in head dead body thrown near house

सोनभद्र में हत्या से सनसनी: सिर में गोली मारकर दिया घटना को अंजाम, लाश को घर के पास फेंका

Sat, 14 Aug 2021 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में वारदात हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Man shot dead in sonbhadra gun shot in head dead body thrown near house
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शनिवार की सुबह घर से 100 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर में गोली मारकर हत्या के बाद शव को घर के पास लाकर फेंका गया था।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिंदुरिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय(45) का अपनी पत्नी से विवाद चलता था। दोनों अलग-अलग रहते थे। सुरेंद्र सिंदुरिया में सड़क किनारे ही मकान में रहता था। इसी मकान के एक हिस्से में कुछ छात्र किराए पर रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार की देर शाम सुरेंद्र दो घंटे में लौटने की बात कह घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उसका पता नहीं चला। सुबह घर से 100 मीटर दूर एक खेत में सुरेंद्र का शव पड़ा मिला। उसके सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे सिर के चिथड़े हो गए थे। सूचना पाकर चोपन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ देर बाद एसपी व अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ नवीन तिवारी के मुताबिक कहीं और एक हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed