{"_id":"61a5ac3474d2ba0ec618f1d2","slug":"man-returning-from-marriage-ceremony-shot-dead-police-investigating-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: शादी समारोह से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: शादी समारोह से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
Tue, 30 Nov 2021 10:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:14 AM IST
सार
युवक सोमवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहा था, रास्ते में बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर-सोनभद्र सीमा पर स्थित बिसहार जंगल के पास सोमवार रात बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। घटना के लिए पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोनभद्र जिले के मगरदहां निवासी रामाश्रय मौर्य(50) एक शादी समारोह में शामिल होने सरंगा गांव गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। बिसहार जंगल के पास सुनसान स्थान पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
रात में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उस ओर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। करमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक रामाश्रय का जमीन को लेकर एक व्यक्ति से विवाद था। करीब एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई थी। घटना के पीछे इस विवाद को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।