फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   man injured after fire shot by own brother in sonebhadra for cattle tying dispute accused absconding from village

सोनभद्रः मवेशी बांधने के विवाद में सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी गांव से फरार

Sun, 29 Aug 2021 12:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

देवरी मय देवरा ग्राम पंचायत के टोला डीबी निवासी बलिराम यादव (52) का अपने सगे भाई लक्ष्मी यादव से विवाद चलता है। रविवार को घर के बाहर मवेशी बांधने को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
man injured after fire shot by own  brother in sonebhadra for cattle tying dispute accused absconding  from village
अस्पताल पहुंची पुलिस, छानबीन में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी मय देवरा गांव में रविवार को मवेधी बांधने को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग में बड़ा भाई जख्मी हुआ। उसे सिर के पास गोली लगी है। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


देवरी मय देवरा ग्राम पंचायत के टोला डीबी निवासी बलिराम यादव (52) का अपने सगे भाई लक्ष्मी यादव से विवाद चलता है। रविवार को घर के बाहर मवेशी बांधने को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई है। इसी दौरान एक पक्ष से फायरिंग में बलिराम यादव जख्मी हो गया। सिर के पास गोली लगते ही वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


लहूलुहान हाल में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से तहसीलकर्मी की मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी के पास शनिवार शाम ट्रेलर की चपेट में आने से मोपेड सवार तहसील कर्मी की मौत हो गई। दुद्धी के वार्ड नंबर 10 निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (51) सदर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को वह मोपेड से मारकुंडी की तरफ जा रहा था। मारकुंडी में मंदिर के पास ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed