फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man gave up his life after wrangling with wife on mobile

मोबाइल पर पत्नी से तकरार के बाद युवक ने दे दी जान

Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man gave up his life after wrangling with wife on mobile
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत के झिल्ली महुआ टोला में सोमवार को युवक का शव परास के पेड़ से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पूर्व प्रधान राजाराम ने बभनी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झिल्ली महुआ निवासी विनोद कुमार (26) पुत्र जगन्नाथ तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद क्षुब्ध होकर घर से निकल गया। इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने आस पास तथा रिश्तेदारों में तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ भी पता नही चला। मृतक के पिता जगन्नाथ ने बताया कि तीन दिन पूर्व मायके गयी अपनी पत्नी से मोबाइल से बातचीत की। फोन पर ही दोनों की कहासुनी हुई। इसके बाद विनोद घर से निकल गया। परिजनों ने रात वापस न होने पर खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को गांव के कुछ चरवाहों ने उसे जंगल के किनारे स्थित पहाड़ी पर पलास के पेड़ पर उसकी लटकती लाश देखी। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे और विनोद की पहचान की। पूर्व प्रधान राजा राम ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed