फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man died by snakebite Invited at home pretext of dawat in sonbhadra

सोनभद्र: दावत के बहाने घर बुलाकर सांप से डसवाया, युवक की मौत

Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
सार

यह सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया गांव का मामला है। मृतक के भाई ने गांव के ही एक शख्स पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, साथ ही जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Man died by snakebite Invited at home pretext of dawat in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दावत के बहाने घर बुलाकर छोटे भाई को जहरीले सांप से डसवाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नागनार हरैया निवासी राकेश मौर्य(25) की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके बड़े भाई कन्हैया लाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके गांव का एक व्यक्ति मदारी है। वह जहरीले सांप पालता है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम वह उसके भाई राकेश को दावत के बहाने अपने घर ले गया। रात में मौसेरे भाई भानू ने राकेश को फोन किया तो उसके भाई ने उसे भी वहीं बुला लिया। भानू वहां पहुंचा तो राकेश की सांस अटक रही थी। उसने भानू को बताया कि मदारी ने उसके हाथ पर जहरीले सांप से डसवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भानू ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे घरवाले तत्काल राकेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र राय का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर में सर्पदंश से आहत युवक की झाड़फूंक में गई जान

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मृत युवक शंभू(32) पुत्र कल्लू चौखड़ा गांव का निवासी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार शनिवार की रात खाना खाकर युवक सोने चला गया। इस दौरान रविवार की भोर में उसकी चारपाई पर चढ़कर जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवक ने सांप को देखा और उसने परिवार के सदस्यों को बताया।

इस दौरान परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंक कराने के लिए रैपुरिया चुनार ले गए। स्थिति और बिगड़ने पर शाम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed