फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Male sterilization camp organized

पुरुष नसबंदी कैम्प का किया गया आयोजन

Tue, 01 Nov 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Male sterilization camp organized
रेणुकूट। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दी आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नॉलाजी पार्क म्योरपुर में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पांच पुरुषों का बिना चीरा, बिना टांका के ग्रामीण चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. डीपी सक्सेना, म्योरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ पुरुषों का नसबंदी किया। डॉ. डीपी सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में सोनभद्र जिला पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने में एक विशेष स्थान रखता है।
विज्ञापन

पुरुषों में बंध्याकरण के लिए और अधिक जागरूकता फैलानी चाहिए। ताकि पुरुष अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के संकल्प में अपना सहयोग दे सकें। सीएचसी प्रभारी ने लाभार्थियों को सरकार से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के हेड अभिजीत ने बताया कि पुरुषों का बंध्याकरण बिना चीरा, बिना टांका से किया जाना एक अत्यंत सरल एवं प्रभावी विधि है और भविष्य में अधिक से अधिक पुरुषों को आपरेशन कराने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे यह राष्ट्रीय मिशन सफल हो सके। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के राजेश सिंह, अजहर इमाम, राम चरण, लालमन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed