{"_id":"57cafe634f1c1ba4242cca3f","slug":"making-out-a-procession-in-support-of-the-district-duddhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में निकाला जुलूस
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी में शनिवार को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संयुक्त बार संघ और जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर लोगों के साथ जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।
संयुक्त बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव व राम अजोर भारती के अगुवाई में न्यायालय परिसर से जुलूस निकला। इस दौरान अधिवक्ता और मोर्चा के लोग विभिन्न तरह के नारे लगा रहे थे। नारेबाजी करते हुए जुलूस तहसील मुख्यालय पर पहुंचा। यहां हुई सभा में संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह व प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि यूपी सरकार जिला बनाने के मुद्दे पर अभी ठोस निर्णय नही ले रही है।
शासन ने डीएम और एसपी को सिर्फ जनता की समस्या सुनने के लिए पिपरी में बैठने का फरमान सुना दिया है। इससे क्षेत्र की जनता का भला नहीं होने वाला। लोगों की इससे न समस्या निस्तारित होगी और न ही दुद्धी को जिला बनाने की दिशा में यह कोई महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमीरपुर, श्रावस्ती, शामली, बागपत, औरैया जैसे कम आबादी वाले क्षेत्रों को जिला बना दिया गया और करीब 14 लाख से अधिक आबादी वाले दुद्धी को शासन ने जिला का दर्जा नहीं दिया जो चिंता का विषय है। कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर वाले दुद्धी की जनसंख्या 14 लाख से उपर है और जिले का क्षेत्रफल 3380 वर्ग किमी में फैला है। नए प्रस्तावित जिले में चार ब्लॉक और तेरह थाने व तहसील स्थित हैं। रामपाल जौहरी, विश्वनाथ गुप्ता, नंदलाल, कुलभूषण पांडेय, आशीष गुप्ता, सुनील द्विवेदी, सुधीर अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा, प्रेमचंद्र यादव, मनोज तिवारी, विष्णुकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।