फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make the achievements of the government reach the people: Dr. Neelkanth

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धि: डॉ. नीलकंठ

Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Make the achievements of the government reach the people: Dr. Neelkanth
ओबरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को चोपन रामलीला मैदान स्थित मैरिज हाल में हुई। बैठक में प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जुटने का संदेश दिया। कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन-जन तक पार्टी का संदेश पहुंचाना होगा। मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आगामी चुनाव में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने के लिए युद्धस्तर जनसंपर्क अभियान चलाएं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। जिला प्रभारी केके सिंह ने बताया कि 23 से 31 अगस्त तक बूथ सत्यापन के कार्य में सक्रिय होकर कार्यकर्ता काम करें। ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केसरी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव तक अपने व्यक्तिगत जरूरतों को त्याग कर राष्ट्रहित में संगठन के आदेशों का पालन करने को कहा। बैठक में प्रमुख रूप से रुद्रदेव दुबे, शारदा खरवार, श्रवण कुमार, अशोक मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरि, नंदलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, दीपक दुबे, प्रभाकर गिरी, अभिषेक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed