फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make SECL of lawn tennis winner

एसईसीएल बना लान टेनिस का विजेता

Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल की मेजबानी में सेंट्रल एक्सकेवेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीईटीआई) स्थित खेल परिसर में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार की देर शाम समापन हो गया। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। जबकि मेजबान एनसीएल की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन



युगल स्पर्धा के फाइनल में एसईसीएल के नेलसन जतिन कुमार-टीवी रमन की जोड़ी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के श्री प्रकाश और रमेश की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। वहीं टीम चैंपियनशिप के फाइनल में एसईसीएल ने एनसीएल को हराया। एकल वर्ग का खिताब एसईसीएल के नेलसन जतिन कुमार ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के सुजीत कुमार मिश्र को हराकर जीता। 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों की वेटरन युगल स्पर्धा में एसईसीएल के परमजीत सिंह-चरनजीत सिंह की जोड़ी विजेता और डब्ल्यूसीएल के वी-के शिंदे-सुरेन्द्र की जोड़ी उपविजेता बनी। एकल में सीएमपीडीआईएल के अखिलेश सिंह विजेता, एमसीएल के  एसके सतपथी उपविजेता रहे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने विजेता-उपजेता टीमों, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में मिली असफलता से, मिली सीख ही आगे की सफलता के रास्ते खोलती है। महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण टीबी राजू और महाप्रबंधक (कार्मिक/श्रमशक्ति)  राजपाल यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक (कार्मिक)  शांतिलता साहू, तकनीकी/संचालन गुणाधर पांडेय, तकनीकी/परियोजना एवं योजना जेएल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed