{"_id":"5878fb2e4f1c1b577fbab494","slug":"make-secl-of-lawn-tennis-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसईसीएल बना लान टेनिस का विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसईसीएल बना लान टेनिस का विजेता
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल की मेजबानी में सेंट्रल एक्सकेवेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीईटीआई) स्थित खेल परिसर में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार की देर शाम समापन हो गया। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। जबकि मेजबान एनसीएल की टीम उपविजेता बनी।
युगल स्पर्धा के फाइनल में एसईसीएल के नेलसन जतिन कुमार-टीवी रमन की जोड़ी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के श्री प्रकाश और रमेश की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। वहीं टीम चैंपियनशिप के फाइनल में एसईसीएल ने एनसीएल को हराया। एकल वर्ग का खिताब एसईसीएल के नेलसन जतिन कुमार ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के सुजीत कुमार मिश्र को हराकर जीता। 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों की वेटरन युगल स्पर्धा में एसईसीएल के परमजीत सिंह-चरनजीत सिंह की जोड़ी विजेता और डब्ल्यूसीएल के वी-के शिंदे-सुरेन्द्र की जोड़ी उपविजेता बनी। एकल में सीएमपीडीआईएल के अखिलेश सिंह विजेता, एमसीएल के एसके सतपथी उपविजेता रहे।
मुख्य अतिथि एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने विजेता-उपजेता टीमों, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में मिली असफलता से, मिली सीख ही आगे की सफलता के रास्ते खोलती है। महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण टीबी राजू और महाप्रबंधक (कार्मिक/श्रमशक्ति) राजपाल यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, तकनीकी/संचालन गुणाधर पांडेय, तकनीकी/परियोजना एवं योजना जेएल सिंह आदि मौजूद थे।