फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make mine accident free zone

खदान क्षेत्र को बनाएं दुर्घटना मुक्त

Sun, 18 Jan 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 18 Jan 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Make mine accident free zone
निगाही कोल परियोजना के स्टेडियम में रविवार को विविध कार्यक्रमों के साथ एनसीएल के वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का समापन किया। इस दौरान खदान क्षेत्र में दुर्घटना पर प्रभावी अंकुश के लिए अधिकारियों और कर्मियों को प्रेरित करते हुए सीआईएसएफ की अग्निशमन यूनिट नेे एयर शो सहित कई हैरतंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


 खान सुरक्षा से जुड़े माडल और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि देकर सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प      लिया गया।
विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तरीय अंचल के उप महानिदेशक राकेश कुलश्रेष्ठ ने उपकरण, कर्मी एवं सिस्टम तीनों चीजों को दुरुस्त रखने की जरूरत बताते हुए प्रबंधन को दुर्घटना मुक्त दिवस मनाने की सलाह दी। कहा कि संविदा श्रमिकों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए कार्य की आवश्यकता है। महाप्रबंधक (औद्योगिक सुरक्षा) एम मिश्र ने बताया कि बताया कि इसके लिए दो टीमें बना ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने कहा कि एनसीएल उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को लेकर प्रयासरत है। शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता में काफी कुछ चीजें तय कर ली गई हैं।  डीजीएमएस वाराणसी डीके मल्लिक ने खदान क्षेत्र मेें दुर्घटना पर अंकुश के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। निदेशक (संचालन) एडी माथुर, निदेशक (तकनीकी) गुणाधर पांडेय, कोर ग्रुप के सदस्य अशोक दुबे और मुन्नी लाल ने इस वर्ष को शून्य दुर्घटना वर्ष बनाने का संकल्प जताया।

 उधर, सुरक्षा के मसले पर कराई गई प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट ग्रुप में ए ग्रुप में निगाही प्रथम, जयंत द्वितीय, इसी वर्ग में बी ग्रुप में      बीना प्रथम और झिंगुरदा          द्वितीय रहे।
खदान ग्रुप के ए ग्रुप में जयंत प्रथम, निगाही द्वितीय, बी ग्रुप में बीना ने प्रथम और ब्लाक-बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त प्राप्त रही। उत्खनन में निगाही और झिंगरदा अपने-अपने ग्रुप में प्रथम तथा अमलारी          एवं बीना द्वितीय रहे। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ और स्मारिका का विमोचन किया।


 सुरक्षा प्रतियोगिता में अव्वल टीमों एवं कर्मियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। इस मौके पर सीजीएम जयंत    मुरली राम, जीएम ककरी एएन पांडेय, जीएम कृष्णशिला पीके विश्वाल, जीएम खड़िया राजाराम सिंह, जएम झिंगुरदा एसके गोमस्ता, जीएम अमलोरी पीके सिंहा, जीएम बीना एमके प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed