{"_id":"633c2cecd82c9e1e3442c5b6","slug":"mahengi-prasad-again-got-responsibility-of-post-of-president-sonbhadra-news-vns6775102127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी प्रसाद को फिर मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी प्रसाद को फिर मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विद्युत पेंशनर्स परिषद उप्र शाखा ओबरा का दूसरा वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को अध्यक्ष महंगी प्रसाद की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। शुभारंभ ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी ने फीता काटकर किया।
केंद्रीय कमेटी की ओर से नियुक्त सीबी राय ने बताया कि सभी पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार विमर्श कर समाधान करने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं केंद्रीय पर्यवेक्षक की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का घोषणा की गई। महंगी प्रसाद को पुन: अध्यक्ष चुना गया। दधिबल शर्मा को उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद को सचिव और कोषाध्यक्ष राम अधार शर्मा को चुना गया।
इसके अतिरिक्त सुनील पवार को संगठन सचिव, अजय सिंह को प्रचार सचिव और अब्दुल कयूम अंसारी को लेखा निरीक्षक बनाया गया। संचालन सुनील पवार ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी सहित महंगी प्रसाद, बलराम सिंह, रामतेज सिंह, राम सिंह और हबीबुल्ला को सम्मानित किया गया।