{"_id":"621e61b9350559597a264309","slug":"mahashivratri-devotees-danced-and-danced-at-bholenath-s-wedding-shiva-processions-came-out-sonbhadra-news-vns6411792180","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : भोलेनाथ के विवाह में झूमकर नाचे भक्त, जगह-जगह निकली शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : भोलेनाथ के विवाह में झूमकर नाचे भक्त, जगह-जगह निकली शिव बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी में मंगलवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर दर्शन-पूजन के लिए लालायित रहे। इस दौरान जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। भूत-प्रेत से सजी बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने घरों की छत से फूल बरसाकर बरातियों का स्वागत किया। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।
नगर में रंगीला कांवर यात्रा की तरफ से शिव बरात गुरुद्वारा मोहाल से निकली। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, रावण, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते भक्त चल रहे थे। गुरुद्वारा से निकली शिव बरात रेलवे क्रॉसिंग पहुंची। यहां से बरैला स्थित शिवमंदिर के लिए रवाना हुई। शिव बरात में महेश सोनी, अंबुज, सुंदरम आदि शामिल रहे। म्योरपुर: महाशिवरात्रि पर आश्रम मोड़ व म्योरपुर में शिवभक्तों ने शिवबरात निकाली। आश्रम मोड़ पर वन निगम डिपो परिसर से निकली बरात खैराही गांव में घूमते हुए मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर पहुंची। म्योरपुर में भी गुरुद्वारा मोड़ से निकली शिव बारात कस्बे में होते हुए निकाली गई। इसमें विजय कुमार, मनीष सिंह, बिट्टू सिंह, राजनारायण, सौरभ मद्धेशिया, विवेक आदि रहे। करमा: महाशिवरात्रि पर भक्तों ने शिवालयों में दर्शन पूजन किया। मदैनिया गांव में हनुमान मंदिर परिसर से भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई। इसी तरह महुअरिया, धौरहरा, पसही, समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर भोग अर्पण किया। केकराही: क्षेत्र के केकराही, परसौना, भरूहा, भैरोपुर, पॉपी आदि गांवों में महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम हुआ। बीजपुर: अजीरेश्वर धाम, एनटीपीसी परियोजना परिसर, सिरसोती, डोडहर, बीजपुर, पिंडारी, बखरिहवा शिवमंदिर, बेड़िया हनुमान मंदिर सहित सभी शिवालयों मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।आसनडीह: मचबंधवा राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मेला लगा। मेले में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश से भी भक्तगण पहुंचे थे।
एक हजार नारियल से बना शिवलिंग रहा आकर्षक
पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्त गण समूह की तरफ से नगर में शिवबरात निकाली गई। मुर्द्धवा से निकली बरात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गई। बरात में एक हजार नारियल से बना शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं रुद्राक्ष और रुई से बना शिवलिंग बाबा अमरनाथ के दर्शन का भाव जगा रहा था। बरात में खुले वाहन पर तांडव करते हुए कलाकारों की झांकी भी शामिल रहे। तमाम लोग भूत-प्रेत, पिशाच समेत तमाम अन्य रूप धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। सुरक्षा में पिपरी थाना प्रभारी अजय सिंह रहे। इस मौके पर आशीष सिंह, शरद नथानी, गोपाल सिंह, अजय राय, सज्जन अग्रवाल, राजेश सिंह, डब्लू सिंह, मनोज सिंह, बबलू पांडेय, गोलू अग्रवाल, किंजल्क निलय सिंह, अजय अग्रवाल, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
शिव विवाह की निकाली गई झांकी
महाशिवरात्रि पर लौवा पहाड़ी, हिरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र एवं मल्देवा में कैलाश कुंज शिवालय में भक्तों ने जलाभिषेक किया। दोपहर बाद प्राचीन शिवाला मंदिर से शिव बरात निकली। बरात में भूत, पिशाच, रिछ, बानर आदि का भेष धरे बच्चो के साथ आदिवासी महिला पुरुष करमा, शैला नृत्य करते हुए चल रहे थे। शिव-पार्वती विवाह की झांकी आकर्षक रही। विवाह देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा रही। इस मौके पर प्रबंधक रविन्द्र जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती, भोला बाबू, प्रेमचंद आढ़ती, रामेश्वर राय, राजेश्वर बाबू, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, डॉ विनय कुमार, नीरज जायसवाल, डॉ केके चौरसिया, सुबोध कुमार, बालकृष्ण जायसवाल आदि रहे।
गुप्तकाशी शिवद्वार में सात दिवसीय मेला शुरू
शिवद्वार में मंगलवार को परंपरागत ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में उमामहेश्वर की दिव्य प्रतिमा का दर्शन पूजन करने दूर-दूर आए श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा। पचास हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरि व शिवराज गिरि ने मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही। मेले में भक्तों ने खूब खरीदारी की। भारी संख्या में चार पहिया वाहनों के आवागमन से घोरावल शिवद्वार मार्ग पर बैरिकेडिंग के पहले सोढ़रीगढ़ किला से खड़देऊर मोड़ तक तीर्थयात्रियों को कई बार जाम का सामना करना पड़ा।
हर हर महादेव के नारे संग निकली शिव-बारात
नगर के अंबेडकर चौराहा से मंगलवार की दोपहर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी की मौजूदगी में नगर निवासियों ने गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शिवबरात निकाली। शिव बारात अम्बेडकर चौराहा से होते हुए सुभाष चौराहा, कान्वेंट तिराहा, आर्यसमाज चौराहा, चढ्ढा मार्केट, वीआईपी चौराहा, डिग्री कालेज चौराहा, गीता मंदिर, गैस गोदाम रोड होते हुए श्रीराम मंदिर ग्राउंड पहुंची। वही भलुआ टोला व सेक्टर नौ स्थित शिव मंदिर से निकली बरात भी मुख्य बारात में शामिल हो गई। चेयरमैन ने पूजन अर्चन की। सेक्टर तीन स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार पहाड़ी मंदिर, हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, श्री राममन्दिर, थाना मंदिर, गीता मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में स्थित शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही कतारे लगी रही। सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रही।

रेणुकूट में शिव बारात शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।- फोटो : SONBHADRA

शक्तिनगर के कोहरौलिया स्थित शिव मंदिर पर दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : SONBHADRA