फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahakumbh special filled up at Sonbhadra station on the first day itself

Sonebhadra News: पहले दिन ही सोनभद्र स्टेशन पर फुल हुई महाकुंभ स्पेशल

Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special filled up at Sonbhadra station on the first day itself
सोनभद्र। मौनी अमावस्या के लिए रेलवे की ओर से चलाई महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पहले दिन सोनभद्र स्टेशन पर ही फुल हो गई। इस स्टेशन से 985 श्रद्धालु रवाना हुए। दूसरे दिन सोमवार को सोनभद्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ट्रेन मंगलवार को भी रवाना होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोनभद्र के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। रविवार की शाम छह बजे अगोरी खास स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। चुर्क होते हुए ट्रेन शाम साढ़े सात बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। करीब आधे घंटे के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई। महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं में स्पेशल ट्रेन के संचालन से काफी खुशी दिखी। यह ट्रेन खैराही, लूसा, सक्तेशगढ़, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन तीन दिनों के लिए किया गया है। मंगलवार की शाम तीसरी ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed