फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madhya Pradesh CM gave a gift of 503 crores to Singrauli

Sonebhadra News: मप्र के सीएम ने सिंगरौली को दी 503 करोड़ की सौगात

Fri, 04 Jul 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM gave a gift of 503 crores to Singrauli
शक्तिनगर। सीमा से सटे सिंगरौली पहुंचे मप्र के सीएम डाॅ. मोहन यादव ने 503 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने बरगवां-परसौना फोरलेन, सरई में एसडीएम कार्यालय व सौ शैय्या के अस्पताल का एलान किया। मुख्यमंत्री सिंगरौली के सरई में आयोजित महिला सशक्तीकरण और आदिवासी गौरव सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश के नक्शे में भोपाल से भले दूर है, लेकिन मेरे दिल के सबसे करीब है। सिंगरौली के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंगरौली में नौ हजार अनुसूचित जनजाति परिवारों को वनाधिकार पट्टे का लाभ दिया गया है। धरती आबा योजना, जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से लाखों जनजाति परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने बरगवां से परसौना तक फोरलेन सड़क बनाने, सरई में एसडीएम कार्यालय और 100 बिस्तरों का अस्पताल का एलान किया। माड़ा के पीएचसी का सीएचसी में उन्नयन की बात कही। उन्होंने बताया कि सीधी-सिंगरौली नेशनल हाइवे निर्माण में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी का ठेका समाप्त कर दिया गया है। नई एजेंसी तय करने का कार्य शुरू है बरसात के बाद इस सड़क का तेजी से निर्माण होगा। रक्षाबंधन पर लाडली बहना योजना से लाभान्वित बहनों को 1250 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। दीवाली से लाडली बहना योजना से 15 सौ रुपये की राशि हर माह दी जाएगी। सम्मेलन में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके, राज्यमंत्री ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावाल विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक सुभाष रामचरित, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, शीर्षकांत देव सिंह, दिलीप शाह अध्यक्ष सिंगरौली विकास प्राधिकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed