फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madhupur won the final match by 60 runs

Sonebhadra News: फाइनल मैच मधुपुर ने 60 रनों से जीता

Sun, 08 Jan 2023 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Madhupur won the final match by 60 runs
केकराही। विकास खंड करमा क्षेत्र के केकराही गांव में केकराही क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल रविवार को खेला गया। मधुपुर और स्वास्तिक राबर्ट्सगंज टीम के बीच खेले मुकाबले में मधुपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मधुपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 223 रन बनाकर बडा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए स्वस्तिक रावर्ट्सगंज कि टीम 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच को मधुपुर ने 60 रन से जीत लिया। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच व में ऑफ दी सीरीज दोनों मनीष कुमार रहे। मां शारदा फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सोनी डीजे के डायरेक्टर (सुनील मोदनवाल) द्वारा सीलिंग फैन व कमेटी द्वारा होम थियेटर के साथ 2100 नकद देकर सम्मानित किया गया । विजेता टीम को 15000 नगद व आकर्षक उपहार और उप विजेता टीम को 7500 नकद पुरस्कार व आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। सतीश कुमार जायसवाल के द्वारा विजेता टीम व उप विजेता टीम के खिलाड़ीयो को टी शर्ट दिया गया। मुख्य अतिथि सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ केपी पटेल, मनोज कुमार, लाइफ केयर हास्पिटल ककराही के डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार मौर्य, जितेंद्र यादव, सागर प्रसाद, उमाकांत मिश्र, श्यामनारायण व राजू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed