{"_id":"61c609f070297c29f954a826","slug":"made-people-aware-by-taking-out-a-rally-sonbhadra-news-vns629798768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड राहुल सहगल के निर्देशन में शुक्रवार को आदित्य बिरला इटर मिडिएट कालेज में उर्जा संरक्षण सप्ताह का समापन ऊर्जा के संरक्षण की प्रर्दशनी लगाकर की गई। रैली निकाल कर ऊर्जा को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
एबीआईसी प्रधानाचार्य अतुल पाण्डेय ने कहा कि 65 बच्चों की संयुक्त टीम ने ऊर्जा को संरक्षित करने के लिए नाभिकीय ऊर्जा, पवन चक्की, सोलर जनरेटर, वेस्ट मैटेरियल से ऊर्जा का रुपांतरण, आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीम इंजन, सोलर पम्प, टरबाइन, जल विद्युत संयंत्र, प्राकृतिक विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न 20 माडलों की प्रर्दशनी लगाई है। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी टेक्निकल विभाग के डिप्टी मैनेजर नीरज पुडींर ने कहा कि प्लाटं के विभिन्न हिस्सों में विद्युत की क्षति से बचाने के लिए वीएफडी ( वोल्टेज फ्रिक्वेंसी ड्राइव) सिस्टम लगाया गया है, जिसकी वजह से जितनी विद्युत की आपूर्ति होगी उतना ही खर्च होगा। मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, सीएसआर रमेश पाण्डेय, दिनेश यादव, पवक्ता रोहित सिंह, शशिकांत पाण्डेय, प्रयोगशाला सहायक विनय श्रीवास्तव, रमेश पाण्डेय, विप्लव पौल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।