{"_id":"616ec4d6a41bf034e43178a6","slug":"made-aware-about-prevention-of-dengue-malaria-by-taking-out-a-rally-sonbhadra-news-vns617991712","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर डेंगू, मलेरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर डेंगू, मलेरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से नगर में लोगों को संचारी रोग एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, नगर पालिका परिषद सहित अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग के साथ ही डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 17 नवंबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान एक नवंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग और अन्य बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। वहीं दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों, क्षय रोगियों एवं बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित करेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पशुपालन व कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 1500 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जो घर घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी। बुखार, टीबी मरीजों सहित कुपोषित बच्चों की पहचान करेंगी। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, घरों के पास पानी न इकट्ठा होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.आरजी यादव, डॉ प्रेमनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, ईओ प्रदीप गिरि आदि रहे।