फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Made a plan to take the campaign to every home

Sonebhadra News: अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की योजना बनाई

Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Made a plan to take the campaign to every home
म्योरपुर। रोजगार अधिकार अभियान के तत्वावधान में रासपहरी में बैठक हुई। इसमें रोजगार अधिकार अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद का ऋण जमा अनुपात बेहद खराब है। यहां आम जनता की बैंकों में जमा पूंजी का दो तिहाई हिस्सा दूसरे प्रदेशों में जा रहा है। इसके कारण इस क्षेत्र में गरीबी, कुपोषण और बेरोजगारी है। इस पैसे में से स्टार्टअप के लिए नौजवानों को 10 लाख तक अनुदान देने, महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण देने, खेती-किसानी, लघु कुटीर उद्योग पर खर्च करने पर यहां पर रोजगार का सृजन हो सकता है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदूषित पानी पीने के कारण लोगों की जान पर खतरा रहता है। सरकारी अस्पतालों का हाल ठीक नहीं है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज, जांच और दवा की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, मोबाइल चिकित्सालय चलाने, तीन गांवों के बीच एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को भी अभियान में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड किया। इस मौके पर युवा मंच की जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, राजकुमारी गोंड, एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, जुगनू सिंह, विजय पनिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed