फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loss of millions of fires

आग लगने से लाखों का नुकसान

Tue, 24 Apr 2018 10:57 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 24 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Loss of millions of fires
गोठानी पंचायत भवन के पास लगी आग। - फोटो : सोनभद्र
थाना क्षेत्र के खोतो महुआ गांव मेेेें मंगलवार की दोपहर अवधेश गुप्ता के मकान में आग लग गई। इससे घर में रखा धान और पुआल सहित कई सामान जल गया। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपट दूसरे कमरे में भी पहुंच गई। उस कमरे में रखा धान और चारपाई, चौकी तथा अन्य सामान भी जल गया। घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंच गये। किसी तरह से पंपिंग सेट और सबमर्सिबल से आग बुझाई गई।
विज्ञापन


रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। गुल्लीडाड़ गांव में दोपहर बाद करीब एक बजे अज्ञात कारणों से मुन्नी पत्नी स्व. विफन व रामगति पुत्र तुलसी का खेत में रखा गेहूं का बोझ जल गया। पड़री कलां गांव में सुबह करीब 11 बजे आग लगने से रामनिहोर का पांच बीघा गेहूं जल गया। रामेश्वर तिवारी का 12 बीघे का पुआल और दर्जनों पाइप भी आग में स्वाहा हो गए।
विज्ञापन


ओबरा :  जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत भवन के पास मंगलवार को आग लग गई। पंचायत भवन के पास ही प्राथमिक विद्यालय भी मौजूद है। दिन में मिड डे मील का भोजन बनाने के बाद रसोइया ने जलती आग को पंचायत भवन के पीछे फेक दिया था, जिससे आग लगी। प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। उधर मंगलवार को ही घटिहटा के बगरिया पहाड़ के जंगलों में आग लग गई। जंगल में आग के कारण दर्जनों पेड़ जल गए। यहां आग रिहायशी इलाकों की ओर बढने लगी, तो ग्रामीणों ने घंटों प्रयास कर आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरौलीः बैढन कातवाली के हिर्रवाह गांव में स्थित दो कच्चे घरों में मंगलवार दोपहर आग से काफी क्षति हुई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हिर्रवाह गांव में अशरफ अली अंसारी व मोबीन अंसारी का खपरैल का कच्चा मकान है। दोपहर में खाना बनाते वक्त अशरफ के रसाई घर से निकली चिंगारी से आग लग गई। घंटे भर की मेहनत के बाद कर्मियों ने आग बुझा दिया। इस दौरान दोनों मकान के कई हिस्से और उसमे मौजदू अनाज, खाने पीने की सामान, विस्तर सहित कई घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। अनुमान के मुताबिक दो परिवारों को करीब दो लाख रूपये की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed