फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Looted car recovered, search for accused continues

Sonebhadra News: लूटी गई कार बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Looted car recovered, search for accused continues
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं पेट्रोल पंप के पास से लूटी गई कार को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। इस मामले में दो लोगों पर डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के अदलपुरा गांव निवासी छविंद्र दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 16 अप्रैल को अपनी कार से रामगढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में सेहुआं पेट्रोल पंप के पास बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोक लिया। उससे डेढ़ लाख रुपये मांगने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी उसकी कार लूटकर ले गए। बाद में फोन पर धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली ने विपिन पासवान और मनोज पटेल के विरुद्ध जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने लूटी गई कार को बरामद कर लिया। कोतवाल सतेंद्र राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed