फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Long life of sons wished

पुत्रों की लंबी आयु की कामना

Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को जीवित्पुत्रिका का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर पुत्र के दीर्घायु की कामना की। सूर्यास्त के समय, मंदिरों, सरोवर तटों और घर में पूजा अर्चना की और जीवित्पुत्रिका व्रत कथा श्रवण कर पुत्रों के लिए सुख, समृद्धि और लंबी आयु का वरदान मांगा।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज में शीतला मंदिर गली, उत्तर मोहाल, रामसरोवर तालाब, रेलवे फाटक के पास स्थित शीतला मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन को भीड़ उमड़ी रही। देर रात तक कथा श्रवण और प्रसाद वितरण चलता रहा।
विज्ञापन

दुद्धी: पुत्रों की लंबी आयु के लिए माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहीं। शाम को  संकटमोचन मंदिर, मां काली मंदिर, शिवाला मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर पर महंतों से जीवित्पुत्रिका की कथा सुनी। इससे पहले सुबह से ही बाजाद में कथा-पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। केला, सेव, खीरा, मिष्ठान, पान-सुपारी आदि का प्रसाद चढ़ाया गया। रात नौ बजे तक कथा श्रवण, पूजन का क्रम चलता रहा। बुधवार सुबह माताओं चना-दही का सेवन कर व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन: जीवित्पुत्रिका पर्व पर माताएं पूरे दिन बिना अन्न-जल के व्रत रहीं। शाम को स्नान-ध्यान कर तथा साफ परिधान पहल सोन नदी के तट पर पहुंची। यहां जीवित्पुत्रिका मां की पूजा-अर्चना कर पुत्र के लंबी आयु का वरदान मांगा। कथा श्रवण किया। मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि महाभारत काल के समय से व्रत की परंपरा बनी हुई है।

 इस व्रत के करने से मां जिउतिया बेटे के लंबी आयु का वरदान देती है। सोन नदी तट के साथ ही हाइडिल कॉलोनी में पूजन-अर्चन के लिए व्रतियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed