फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Locked woman burnt to death in lockdown

लॉकडाउन में मायके में रूकी महिला की जलकर मौत

Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Locked woman burnt to death in lockdown
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में शनिवार को खाना बनाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर एक महिला की मौत हो गई। महिला करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी और लॉकडाउन होने से अपने ससुराल नहीं जा पा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे पेढ़ निवासी जोखन की विवाहिता पुत्री रूपा (25) को गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मृतका की मां शिवकुमारी ने बताया कि रूपा का विवाह मिर्जापुर जिला के छोटकापुर गांव में हुआ था। करीब डेढ़ महीने पहले रूपा पेढ़ गांव अपने मायके आई थी। लॉक डाउन हो जाने से वह अपनी ससुराल नही जा पा रही थी। बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे रूपा घर में खाना बना रही थी। उस वक्त घर में कोई नही था। वह राशन लेने के लिए पास के चट्टी पर गई थी। जब वह घर वापस लौट कर आई तो देखा कि उसकी पुत्री रूपा गंभीर रूप से जल गई थी। आस पास के लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन साल की एक बेटी भी है जो अपने पिता के पास छोटकापुर में है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि पेढ़ गांव की रूपा को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed