फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Location changed after action in UP

Sonebhadra News: यूपी में कार्रवाई के बाद बदला ठिकाना

Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Location changed after action in UP
शक्तिनगर। नववर्ष के पहले दिन डीजल कारोबार से जुड़े 21 आरोपियों पर माफिया की कार्रवाई के बाद पुलिस शिकंजा कसने में जुट गई है। इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वर्ष 2022 में एसटीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद अधिकतर आरोपियों ने अपना नया ठिकाना एमपी को बना लिया है। इनकी चल व अचल संपत्ति देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र व मप्र के सिंगरौली में होने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

यूपी सरकार के नए आदेश के मुताबिक माफिया की संपत्ति चिह्नित कर कोर्ट के आदेश पर कुर्क की जाएगी। कुर्क संपत्ति की नीलामी डीएम के आदेश पर होगी। दो सितंबर 2022 को एसटीएफ की वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार की टीम ने डीजल कारोबार पर बड़ा प्रहार किया था। कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर डीजल के साथ आठ लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में कुल 22 लोग आरोपी बनाए गए। बाद में सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद से आरोपियों ने ठिकाना और कारोबार की जगह बदली लेकिन धंधा नहीं। सुरक्षित पनाहगार के रूप में सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली का चयन किया और तेल का कारोबार यूपी की तरह एमपी में चटख हो गया। आरोपियों की ओर से तेल के खेल से अर्जित संपत्ति पर पुलिस के नजदीकी लोगों का कहना है कि अभी तक देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज (हंडिया), सोनभद्र व सिंगरौली (मप्र) में इसका पता चला है, जिसपर आरोपी अलग-अलग नामों से काबिज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी जाएगी। अवैध तरीकों से अर्जित संपत्ति को सूचीबद्ध करने के साथ हिस्ट्रीशीट, गुंडा एक्ट सहित शेष कार्रवाइयों पर अमल किया जाएगा। -अमित कुमार, सीओ पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed