फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   List of factories on X goes viral, SP orders investigation

Sonebhadra News: एक्स पर कारखासों की सूची वायरल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 03 Aug 2024 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
List of factories on X goes viral, SP orders investigation
सोनभद्र। बलिया के नरही कांड के बाद से पुलिस विभाग में वसूली को लेकर लगातार कार्रवाइयां जारी हैं। अब जिले के थानों में कारखासों के जरिए वसूली की सूची वायरल हुई है। एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट कर करीब तीस से अधिक पुलिसकर्मियों को बतौर थाने के कारखास अवैध कार्यों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। हालांकि अमर उजाला इस सूची की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक्स पर किए गए पोस्ट में शिकायतकर्ता ने जिले के विभिन्न थानों-चौकियों और विशेष प्रकोष्ठ में तैनात पुलिसकर्मियों के नाम के साथ उन्हें कारखास ठहराते हुए वसूली का आरोप लगाया है। इसी शिकायतकर्ता ने एक दिन पहले भी एक्स पर पोस्ट करते हुए आठ पुलिसकर्मियों के जरिए वसूली होने की बात लिखी थी। इस पोस्ट में सोनभद्र पुलिस के अलावा सीएम ऑफिस और डीजीपी को भी टैग किया गया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ पिपरी अमित कुमार और एलआईयू को पूरे मामले की गहन जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज के पांच चालक-परिचालकों की सेवा समाप्त
सोनभद्र। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर परिवहन निगम ने सोनभद्र डिपो में तैनात पांच चालक-परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है। एआरएम विश्राम की ओर से बताया गया कि डिपो में तैनात प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार और रामशिरोमणि बिना बताए ड्यूटी से गायब मिले थे। वहीं परिचालक रामसुशील मिश्रा और रामाशीष पाल पर टिकट में गड़बड़ी का आरोप है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। गौरव वर्मा ने बताया कि जांच में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed