फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor worth of RS 65 lakh recovered in sonbhadra which is smuggling to bihar from punjab

Sonbhadra: पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 65 लाख की शराब बरामद, डीसीएम में छिपाकर रखी गई थी 698 पेटी

Tue, 16 May 2023 06:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 06:30 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के करमा थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक डीसीएम कंटेनर में भरी 698 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पंजाब में बनी यह शराब बिक्री के लिए बिहार ले जायी जा रही थी।

विज्ञापन
Liquor worth of RS 65 lakh recovered in sonbhadra which is smuggling to bihar from punjab
सोनभद्र के एसपी ने किया शराब तस्करी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के करमा थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक डीसीएम कंटेनर में भरी 698 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पंजाब में बनी यह शराब बिक्री के लिए बिहार ले जायी जा रही थी। पुलिस टीम ने एक अंतरप्रांतीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम छानबीन में जुटी थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर केकराही के पास भैरोपुर कुचमरवां मोड़ से एक संदिग्ध डीसीएम कंटेनर को पकड़ा।
विज्ञापन


बिहार नंबर वाली इस डीसीएम की तलाशी ली गई तो अंदर छिपाकर शराब की पेटियां रखी गई थी। डीसीएम का चालक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अकबर अली ने पूछताछ में बताया कि यह अंग्रेजी शराब पंजाब में अवैध रूप से तैयार की गई है, जिसे सोनभद्र के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। उसे यह डीसीएम मिट्ठू कुमार ने जालंधर से लाकर दिल्ली में सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह बताया गया था कि इसमें केमिकल पाउडर लदा है। तीन हजार रुपये भी दिए गए थे। रास्ते में तेल की व्यवस्था किसी क्लोकरी नामक व्यक्ति को करनी थी। एसपी ने बताया कि डीसीएम कंटेनर में लदी 698 पेटी में 6582 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भरी थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है।

गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया। उसके दो अन्य साथी मिट्ठू कुमार व क्लोकरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में करमा एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, एसएसआई विमलेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed