फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Link of 'Har Ghar Tricolor' will be visible on every government website

हर सरकारी वेबसाइट पर दिखेगा 'हर घर तिरंगा' का लिंक

Wed, 15 Jun 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Link of 'Har Ghar Tricolor' will be visible on every government website
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11-17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को बैठक में रूपरेखा बनाई गई। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर देते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक समूहों के सहयोग से क्रियान्वित किया जाना है। सभी विभागीय, सरकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर घर तिरंगा का लिंक दिया जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नलकूपों आदि स्थानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित किया कि स्कूलों में छात्र, अभिभावक के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सभी को जानकारी दें। बैठक में डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, डीआईओएस रविशंकर, बीएसए हरिवंश कुमार, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed