फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Like industrialists, farmers' loans should also be waived off: Chhote Lal

उद्योगपतियों की तरह किसानों का भी माफ हो कर्ज: छोटेलाल

Thu, 05 Dec 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Like industrialists, farmers' loans should also be waived off: Chhote Lal
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा के सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में गरीबों, आदिवासियों को सस्ते लाेन देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने उद्योगपतियाें की तरह किसानों का भी कर्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

बैंककारी विधियां संशोधन प्रस्ताव पर बोलते हुए सांसद ने बैंकों के निजीकरण से ग्राहकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और कर्मचारियों की समस्या को प्रमुखता से रखा। कहा कि बैंकों के निजीकरण के कारण मौजूदा समय में कर्मचारियों के साथ ग्राहकों भी परेशानी हो रही है। देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। ग्रामीणों के लिए बैंक से लोन पाना अब भी आसान नहीं है। महीनों तक लोगों को बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। निजीकरण के बाद उनकी परेशानी और भी बढ़ जाएगी। उन्होंने गरीबों, आदिवासियों और मध्यम वर्गीय तबके को लोन देने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की। यह भी कहा कि इसके लिए लोन की दरें भी कम की जाएं। जिस तरह उद्योगपतियों के कर्ज बैंकों से माफ हो रहे हैं। वैसी ही उदारता गांव के गरीब, किसानों के प्रति भी दिखाई जाय। युवाओं को सस्ते दर पर लोन देने की व्यवस्था की जाय। अगर सरकार वाकई गरीब, आदिवासियाें का हित सोच रही है तो इस दिशा में काम करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed