{"_id":"6086fa4a8ebc3e8d3b47fc41","slug":"lightning-line-caused-electricity-failure-throughout-the-day-sonbhadra-news-vns586895392","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में खराबी से दिन भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में खराबी से दिन भर गुल रही बिजली
विज्ञापन
दुद्धी। 33 हजार वोल्ट मेन पॉवर लाइन में अचानक खराबी आने के चलते सोमवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे नगर में शाम की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को गर्मी के कारण हुई। दिन भर लोग कभी कपड़े से तो कभी हाथ के पंखे से हवा करते नजर आए।
पॉवर कारपोरेशन के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार की सुबह अचानक खराबी आ जाने से विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए दुद्धी से पिपरी पावर हाउस मेन लाइन को ठीक किया जा रहा है। बताया कि पॉवर लाइन को ठीक किया जा रहा है। ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली न रहने के कारण नगरवासियों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। नगर के दिनेश अग्रहरि, विकास कुमार, विवेक कुमार, दिनेश चंद्र आदि लोगों ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की। कहा कि उपकरणों को समय रहते ठीक किया जाए, जिससे आपूर्ति सुचारु हो सके। शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। नगर वासियों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति मेन लाइन में आए दिन फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।
---