{"_id":"6a2c48511067051f1d087a76","slug":"light-rain-filled-the-highway-with-water-and-mud-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-148045-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हल्की बारिश में हाईवे किनारे भरा पानी और कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हल्की बारिश में हाईवे किनारे भरा पानी और कीचड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की तैयारियों के दावों के बीच अनपरा-शक्तिनगर और रेणुकूट-अनपरा हाईवे पर दो दिन की हल्की बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनपरा के सुभाष नगर, मालवीय नगर, कहुआनाला, आदर्श नगर और चाणक्यपुरी सहित कई वार्डों में जलभराव की समस्या सामने आई है। वहीं, अनपरा-शक्तिनगर राज्य मार्ग और रेणुकूट-अनपरा एनएच की खस्ताहाल पटरियों के गड्ढों पर बारिश का पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है। ककरी आवासीय परिसर के पास हाईवे किनारे बने नाले सड़क से ऊंचे होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नतीजन सड़क पर पानी भरने के साथ कीचड़ की समस्या से लोग परेशान हैं। इसी तरह काशी मोड़ क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के अभाव में बारिश का पानी हाईवे पर जमा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे नालियों से निकाला गया मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। वहीं, पटरियों पर जमा कोल डस्ट पानी के साथ मिलकर कीचड़ में तब्दील हो रहा है। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं।
अनपरा मोड़ से औड़ी चौराहे तक हल्की बारिश में हाईवे पर पानी भर जाता है। इसका मुख्य कारण हाईवे की नालियां सड़क के लेबल से ऊंची हैं। नालियों में पानी नहीं पहुंच पाता। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। - शशि राकेश यादव, व्यवसायी अनपरा।
ककरी मोड़ से रेहटा मोड़ तक हाईवे बदहाल है। दोनों किनारे पटरियों पर अवैध पार्किंग के कारण कीचड़ और कोल डस्ट होने से फिसलन कि समस्या हो गई है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। - अशोक गौतम, अंबेडकर नगर रेहटा।
विज्ञापन
अनपरा मोड़ चर्च के पास हर साल जलभराव होता है। हल्की बारिश में हाईवे तालाब में तब्दील हो जाता है। चर्च के पास मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लगता। ऐसे में दुर्घटना हो जाती है। - भगवती प्रसाद, गरबंधा, रेणुसागर।
नगर क्षेत्र में सफाई के दौरान नालियों से निकाला गया मलबा हटवाया जा रहा है। हाईवे किनारे की नालियाें का मलबा भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए हैं। - चैतन्य कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा।