{"_id":"673cc90e4355af0a5407f00e","slug":"lift-will-be-built-for-passengers-at-sonbhadra-railway-station-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-120653-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनेगी लिफ्ट
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को जल्द लिफ्ट की सुविधा मिलने वाली है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के साथ ही लिफ्ट निर्माण के लिए नींव की खोदाई का कार्य शुरू हो गया है।
इसका निर्माण होने से एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अंतर्गत सोनभद्र रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है।
इसके तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन का नया भवन निर्माण कराए जाने के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। दोनों प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए यात्री शेड का निर्माण कराए जाने के साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
सोनभद्र अमृत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज व लिफ्ट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर नींव की खोदाई शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों की माने तो फुट ओवरब्रिज के समीप लिफ्ट का निर्माण कराया जाएगा।
इससे दिव्यांग एवं बुजुर्ग यात्रियों के साथ ही अन्य यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। चलने में असमर्थ यात्री लिफ्ट के जरिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ जा सकेंगे।
इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि अमृत भारत योजना के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जाना है।