{"_id":"6675ae8e57b4c6c2360673fa","slug":"license-of-one-seed-shop-canceled-notice-to-two-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114541-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीज की एक दुकान का लाइसेंस रद्द, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीज की एक दुकान का लाइसेंस रद्द, दो को नोटिस
विज्ञापन
खरीफ फसलों की बोआई में मिलावटी बीज की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर जांच की। जिले की सभी तहसीलों में एक साथ चले अभियान के दौरान एक दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया, जबकि दो को खामियों पर नोटिस जारी हुई। टीम ने 14 दुकानों से नमूने संग्रहित किए।
दुद्धी तहसील के विंढमगंज व दुद्धी कस्बे में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरि कृष्ण मिश्रा और सहायक निदेशक मत्स्य पारसनाथ की संयुक्त टीम ने जांच की। न्यू शिखर ट्रेडर्स पर पहुंची टीम ने रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पकड़ी। ग्राहकों को बिल नहीं दिया जा रहा था। स्टॉक व वितरण रजिस्टर दुरुस्त नहीं था। रेट सूची भी नहीं लगी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
बीजों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने मक्का का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के दौरान दुकान बंद कर भागने वाले विंढमगंज के चंदन बीज भंडार, दुद्धी के सुनील बीज भंडार के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बीज विक्रेताओं को आगाह किया कि केवल गुणवत्तापूर्ण बीजों का ही विक्रय करें। साथ ही उन्हें बिल अवश्य दें। सभी बीज विक्रेता दुकान में बीज के स्टॉक-वितरण रजिस्टर को अनिवार्य रूप से रखें। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि निवेशों के विक्रय में कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।